रुपया 92.30 प्रति डॉलर के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर

डॉलर के मजबूत रुख, विदेशी पूंजी की निकासी-घरेलू शेयरों की भारी बिकवाली से रुपये पर भारी दबाव रहा
rupee
रुपया
Published on

मुंबई : पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले पांच पैसे कमजोर होकर 92.30 प्रति डॉलर के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। डॉलर के मजबूत रुख, विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयरों की भारी बिकवाली से रुपये पर भारी दबाव रहा।

क्या रही स्थिति : अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.33 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.47 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। बाद में रुपये की स्थिति कुछ सुधरी और कारोबार के अंत में यह 92.30 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को 24 पैसे टूटकर 92.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ : मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, घरेलू बाजारों में कमजोरी और डॉलर के मजबूत होने से रुपया शुक्रवार को नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निवेशकों द्वारा निरंतर निकासी ने भी रुपये पर दबाव डाला। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति से रुपये के गिरावट में रहने की आशंका है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और मुद्रास्फीति की चिंता रुपये पर और दबाव डाल सकती हैं।चौधरी ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये के 92.10 से 92.80 के बीच कारोबार करने के आसार हैं।

डॉलर सूचकांक : छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.17 पर रहा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in