डॉलर के मजबूत होने के कारण रुपये में गिरावट

डॉलर सूचकांक में बढ़त के बीच रुपये में उतार-चढ़ाव, स्थिर ऋण-जमा प्रवाह से सीमित सहारा, ब्रेंट क्रूड भी सस्ता
internet
रुपया में गिरावट
Published on

मुंबई : अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे की गिरावट के साथ 94.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाज़ार में डॉलर के मजबूत होने के कारण रुपये में यह गिरावट आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये में उतार-चढ़ाव बना रहा। स्थिर ऋण एवं जमा प्रवाह ने घरेलू मुद्रा को सहारा दिया, जबकि पश्चिम एशिया शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता बने रहने तथा डॉलर के मजबूत रहने से रुपये पर दबाव बना रहा। 

क्या रही स्थिति : अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.42 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले भाव से नौ पैसे की गिरावट है। हालांकि, शुरुआती कारोबार में यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.24 से 94.76 के स्तर तक पहुंचा। कारोबार के अंत में रुपया 94.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपया शुक्रवार को सात पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.33 पर बंद हुआ था।

डॉलर सूचकांक : इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.88 पर रहा।

ब्रेंट क्रूड : अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा बाजार भाव 1.75 प्रतिशत गिरावट के साथ 79.16 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in