डॉलर मांग-वैश्विक तनाव के बीच रुपया लुढ़का

भू-राजनीतिक तनाव के कारण रुपये में हल्का नकारात्मक रुख
रुपया-डॉलर
रुपया-डॉलर
Published on

मुंबई : आयातकों की डॉलर मांग और मौजूदा वैश्विक तनाव के बीच रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे लुढ़ककर 90.78 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव के कारण रुपये में हल्का नकारात्मक रुख है। आयातकों की डॉलर मांग भी स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाल रही है। हालांकि, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के निवेश प्रवाह से रुपये को समर्थन मिल सकता है।

क्या रही स्थिति : अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 90.56 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 90.46 के ऊपरी और 90.75 के निचले स्तर तक गया। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव 90.56 के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट के साथ 90.78 पर बंद हुआ। रुपया मंगलवार को 10 पैसे की बढ़त के साथ 90.56 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

क्या रहा कारण : मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, आयातकों की डॉलर मांग और भू-राजनीतिक तनाव के कारण रुपया कमजोर हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भी दबाव बनाया। हालांकि, कमजोर अमेरिकी डॉलर और विदेशी निवेश प्रवाह ने गिरावट को सीमित रखा। अमेरिका के गैर-कृषि रोजगार और खुदरा बिक्री आंकड़ों के निराशाजनक रहने से डॉलर में कमजोरी आई। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत गिरकर 96.54 पर आ गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in