डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे मजबूत

फिलहाल रुपये की दिशा के बारे में कुछ कहना मुश्किल है लेकिन जनवरी में यह (89.50 - 90.50) के दायरे में रह सकता है
रुपया -डॉलर
रुपया -डॉलर
Published on: 

मुंबई: रुपया बुधवार को 31 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.87 पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के संभावित हस्तक्षेप और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.20 पर खुला और 89.75-90.23 के दायरे में कारोबार करने के बाद 89.87 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 31 पैसे अधिक है। रुपया मंगलवार को 12 पैसे की मजबूती के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.18 पर बंद हुआ था।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘‘ रुपये में मजबूती आई... क्योंकि आरबीआई ने 90.23 के स्तर पर डॉलर बेचे जिससे यह संकेत मिला कि मुद्राओं की एकतरफा चाल बाजार में स्वीकार्य नहीं है। फिलहाल रुपये की दिशा के बारे में कुछ कहना मुश्किल है लेकिन जनवरी में यह 89.50-90.50 के दायरे में रह सकता है।"

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 98.65 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स 102.20 अंक टूटकर 84,961.14 अंक जबकि निफ्टी 37.95 अंक फिसलकर 26,140.75 अंक पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.10 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 107.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

रुपया -डॉलर
देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in