आरबीआई की सक्रियता से रुपया 44 पैसे सुधरा

मुख्य रूप से यह बढ़त कच्चे तेल की ऊंची कीमतों में आई गिरावट के कारण देखी गई
रुपया
रुपया
Published on

मुंबई : आम बजट 2026-27 पेश होने के एक दिन बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे के सुधार के साथ 91.49 पर बंद हुआ। रुपये में यह बढ़त मुख्य रूप से कच्चे तेल की ऊंची कीमतों में आई गिरावट के कारण देखी गई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 92 रुपये प्रति डॉलर के स्तर को बचाने के लिए पूरी मजबूती से सक्रिय नजर आया।

क्या रही स्थिति : अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.95 पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 91.45 का उच्चस्तर और 91.95 का निचला स्तर छुआ। अंत में रुपया 91.49 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर के मुकाबले 44 पैसे की बढ़त है। इससे पहले शुक्रवार को रुपया 92.02 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया था, जिसके बाद यह छह पैसे की मामूली बढ़त के साथ 91.93 पर बंद हुआ था।

डॉलर सूचकांक : इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 97.07 पर कारोबार कर रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि निकट भविष्य में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 91.10 से 91.85 के दायरे में रह सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in