2000 रुपये के नोट बंद करने के दो साल बाद भी इसके 6,181 करोड़ रुपये मूल्य के नोट प्रचलन में

2000 रुपये के ये नोट अब भी वैध मुद्रा हैं
2000 रुपये के नोट बंद करने के दो साल बाद भी इसके 6,181 करोड़ रुपये मूल्य के नोट प्रचलन में
Published on

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 2000 रुपये के नोट बंद करने के दो साल बाद भी इसके 6,181 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी प्रचलन में हैं। ये 2000 रुपये के नोट अब भी वैध मुद्रा हैं। आरबीआई ने 2000 रुपये के बैंक नोट को प्रचलन से वापस लेने की 19 मई 2023 को घोषणा की थी।19 मई 2023 को कारोबार बंद होने पर 2000 रुपये के प्रचलन में रहे नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था जो 31 मई 2025 को कारोबार बंद होने पर घटकर 6,181 करोड़ रुपये रह गया।19 मई 2023 तक प्रचलन में रहे 2000 रुपये के 98.26 प्रतिशत बैंक नोट वापस आ गए।  

बदलने की सुविधा : इन बैंक नोट को जमा करने और/या बदलने की सुविधा सात अक्टूबर 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। अब केवल भारतीय रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में यह सुविधा उपलब्ध है। आरबीआई के निर्गम कार्यालय नौ अक्टूबर 2023 से लोगों तथा संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2000 रुपये के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा, लोग देश के किसी भी डाकघर से भारतीय डाक के जरिये 2000 रुपये के नोट को अपने बैंक खातों में जमा कराने के लिए किसी भी आरबीआई कार्यालय में भेज सकते हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in