अमेरिका में खुदरा महंगाई 2.6 प्रतिशत बढ़ी

अमेरिका में खुदरा महंगाई 2.6 प्रतिशत बढ़ी
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिका में जून महीने के दौरान खुदरा मुद्रास्फीति में तेजी दर्ज की गई है, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए व्यापक शुल्कों की वजह से वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहे असर का संकेत देता है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने कहा कि जून महीने में उपभोक्ता मूल्य आधारित खुदरा मुद्रास्फीति सालाना आधार पर 2.6 प्रतिशत बढ़ी जबकि मई में यह वृद्धि दर 2.4 प्रतिशत रही थी। 

क्या कहते हैं विशेषज्ञ : इन आंकड़ों के आधार पर विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप के कई देशों से आयात पर शुल्क बढ़ाने का असर अब महंगे आयात और उसके नतीजों के रूप में नजर आना शुरू हो गया है।

क्या रही स्थिति : खाद्य और ऊर्जा खंड को छोड़कर मुख्य मुद्रास्फीति 2.8 प्रतिशत रही जो अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के दो प्रतिशत लक्ष्य से अधिक है। महंगाई में इस बढ़ोतरी को ही ध्यान में रखते हुए फेडरल रिजर्व ने इस सप्ताह ब्याज दरों में कटौती नहीं की। फेड प्रमुख जेरोम पावेल ने संकेत दिया है कि यह तय करने में समय लगेगा कि यह मूल्य वृद्धि अस्थायी है या दीर्घकालिक। मासिक आधार पर मुद्रास्फीति में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जबकि प्रमुख उत्पादों में भी 0.3 प्रतिशत की तेजी रही। 

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in