बिग बी बनें इस दिग्गज प्रोडक्ट के ब्रांड एंबेसडर

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता और विश्वसनीयता को देखते हुए यह साझेदारी उपभोक्ताओं का भरोसा और बढ़ाएगी।
बिग बी बनें इस दिग्गज प्रोडक्ट के ब्रांड एंबेसडर
Published on: 

बेंगलुरु: रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को बोतल बंद पानी ब्रांड ‘कैंपा श्योर’ का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता और विश्वसनीयता को देखते हुए यह साझेदारी उपभोक्ताओं का भरोसा और बढ़ाएगी।

RCPL ने 2022 में कैंपा कोला का अधिग्रहण किया

रिलायंस इंडस्ट्रीज की दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) इकाई आरसीपीएल ने 2022 में कैंपा कोला का अधिग्रहण किया और 2023 में इसे फिर से भारतीय बाजार में पेश किया। इसके बाद कंपनी ने अपने पेय पदार्थों के पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए कैंपा एनर्जी ड्रिंक, रसिक बेवरेजेज, जूस और अब 'कैंपा श्योर' बंद बोतल पानी को शामिल किया।

बिग बी बनें इस दिग्गज प्रोडक्ट के ब्रांड एंबेसडर
लिंक्डइन ने पता लगाया भारतीय पेशेवर क्यों नौकरी बदलने को आतुर?

कैंपा एक भरोसेमंद भारतीय ब्रांड

रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक केतन मोदी ने कहा, ‘‘जिस तरह कैंपा एक भरोसेमंद भारतीय ब्रांड है, उसी तरह अमिताभ बच्चन भी हर भारतीय के दिलों पर राज करते हैं और उनकी लोकप्रियता सीमाओं से परे है। दोनों ही भरोसे, शुद्धता और प्रामाणिकता के प्रतीक हैं।

अमिताभ कैंपा के साथ जुड़कर उत्साहित

अमिताभ बच्चन और कैंपा का यह साथ एक ही सोच और दर्शन को दर्शाता है। इन दो दिग्गजों का एक साथ आना बेहद खास है।" अमिताभ बच्चन ने अपनी भूमिका पर कहा, "मुझे 'कैंपा श्योर' के साथ जुड़कर बहुत खुशी हो रही है। मैं हर भारतीय को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के कैम्पा श्योर के प्रयासों से प्रभावित हूं।’’

बिग बी बनें इस दिग्गज प्रोडक्ट के ब्रांड एंबेसडर
एयर इंडिया को मिला पहला ‘लाइन फिट’ ड्रीमलाइनर
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in