रिलायंस ब्रांड्स का राजस्व 3.8% बढ़कर 3,390.9 करोड़ रुपये, घाटा कम हुआ

कंपनी का घाटा कम होकर 137.04 करोड़ रुपये रह गया
New Delhi
रिलायंस ब्रांड्स
Published on: 

नयी दिल्ली : रिलायंस ब्रांड्स का वित्त वर्ष 2025-26 में राजस्व 3.77% बढ़कर 3,390.89 करोड़ रुपये हो गया है और कंपनी का घाटा कम होकर 137.04 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी पंजीयक (आरओसी) के पास दाखिल दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है।

देश की प्रमुख खुदरा कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) की अनुषंगी कंपनी रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (आरबीएल) रणनीतिक साझेदारी, ब्रांड स्वामित्व और खुदरा परिचालन के जरिये भारतीय बाजार में वैश्विक फैशन और जीवनशैली ब्रांडों का कारोबार करती है। कारोबारी सूचना मंच 'टॉफलर' से मिले वित्तीय आंकड़ों के अनुसार आरबीएल ने वित्त वर्ष 2024-25 में परिचालन से 3,267.66 करोड़ रुपये का राजस्व और 237.12 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था। आरबीएल ने कहा, ‘विवेकाधीन उपभोग क्षेत्र में काम करते हुए कंपनी भारत में एक संपन्न ग्राहक वर्ग की जरूरतों को पूरा करती है, जिसमें अनुमानित 1.2 से 1.5 करोड़ उपभोक्ता शामिल हैं। कंपनी ने खुद को प्रमुख वैश्विक ब्रांडों के लिए पसंदीदा साझेदार के रूप में स्थापित किया है।’


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News