10 रुपये, 500 रुपये के नोट जारी करेगा आरबीआई

10 रुपये, 500 रुपये के नोट जारी करेगा आरबीआई
Published on: 

मुंबईः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि वह जल्द ही महात्मा गांधी (नई) शृंखला के तहत 10 और 500 रुपये के नोट जारी करेगा, जिन पर नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​के हस्ताक्षर होंगे। इन नोटों का डिजाइन सभी तरह से महात्मा गांधी (नई) शृंखला के 10 और 500 रुपये के मौजूदा बैंक नोटों के समान है।

नए नोट जारी होने के बावजूद रिजर्व बैंक द्वारा पहले जारी किए गए 10 रुपये और 500 रुपये मूल्य वर्ग के सभी बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।आरबीआई ने पिछले महीने गवर्नर मल्होत्रा ​​के हस्ताक्षर वाले 100 और 200 रुपये के बैंक नोट जारी करने की घोषणा की थी। मल्होत्रा ​​ने दिसंबर, 2024 में आरबीआई गवर्नर का पद संभाला था। उन्होंने छह साल तक गवर्नर रहे शक्तिकान्त दास की जगह ली थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News