RBI ने MPC की बैठक का विवरण जारी किया

पहली दर निर्धारण बैठक छह से आठ अप्रैल को आयोजित होगी
RBI
प्रतिकात्मक तस्वीर
Published on

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा के लिए मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक का विवरण जारी किया। पहली दर निर्धारण बैठक छह से आठ अप्रैल को आयोजित होगी।

अगले वित्त वर्ष में कुल छह बैठकें : आरबीआई गवर्नर की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय दर निर्धारण समिति अगले वित्त वर्ष में कुल छह बैठकें करेगी।आमतौर पर, बैठक के तीसरे दिन समिति प्रस्ताव पर मतदान करती है और मतदान पूरा होने के बाद रिजर्व बैंक गवर्नर निर्णय की घोषणा करते हैं। दूसरी मौद्रिक समीक्षा बैठक तीन से पांच जून तक होगी। इसके बाद अगस्त, अक्टूबर, दिसंबर और फरवरी में तीन दिवसीय की बैठकें आयोजित की जाएंगी।

कितने सदस्य होते हैं : मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) में कुल छह सदस्य होते हैं। एमपीसी महंगाई को नियंत्रित करने के लिए रेपो दर तय करने का काम करती है। इसमें तीन आरबीआई अधिकारी (गवर्नर सहित) और तीन बाहरी सदस्य शामिल हैं, जिन्हें केंद्र सरकार नियुक्त करती है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in