पोर्टफोलियो प्रबंधक भ्रामक दावों पर लगाम लगाएं

पोर्टफोलियो प्रबंधक भ्रामक दावों पर लगाम लगाएं
Published on: 

मुंबई : सेबी प्रमुख तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि पोर्टफोलियो प्रबंधकों को प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए डिजिटल समाधान के जरिये नियुक्ति, रिपोर्टिंग और ग्राहक जुड़ाव को आधुनिक बनाना होगा। एसोसिएशन ऑफ पोर्टफोलियो मैनेजर्स इन इंडिया (एपीएमआई) के वार्षिक सम्मेलन में पांडेय ने उद्योग निकाय से आग्रह किया कि कुछ पंजीकृत पोर्टफोलियो प्रबंधकों के भ्रामक दावों पर लगाम लगाई जानी चाहिए।

ग्राहक जुड़ाव : पीएमएस (पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाएं) उद्योग को प्रतिस्पर्धी और विश्वसनीय बने रहने के लिए डिजिटल समाधानों के माध्यम से नियुक्ति, रिपोर्टिंग और ग्राहक जुड़ाव को आधुनिक बनाना होगा। पीएमएस उद्योग एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है, आपके पास एक मजबूत स्थिति, एक लचीला नियामक ढांचा, एसोसिएशन के माध्यम से सक्रिय उद्योग जुड़ाव और जानकार निवेशकों का बढ़ता समूह है।

उद्योग की वृद्धि : एसोसिएशन और उद्योग को कुछ पंजीकृत पोर्टफोलियो प्रबंधकों द्वारा किए जा रहे भ्रामक दावों पर अंकुश लगाना चाहिए।इस तरह के बढ़ा-चढ़ाकर किए गए प्रदर्शन के दावे विश्वास को कम करते हैं और इस उद्योग की वृद्धि को रोक सकते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in