ट्रेन में यात्री ने स्टाफ से मांगा वेज थाली का बिल, मच गया बवाल, रेलवे ने लिया एक्शन

ट्रेन में यात्री ने स्टाफ से मांगा वेज थाली का बिल, मच गया बवाल, रेलवे ने लिया एक्शन
Published on: 

नई दिल्ली: ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन में एक महिला ने अपने परिवार के साथ पटना से दिल्ली यात्रा कर रही थी। रास्ते में उन्होंने वेज थाली का चयन किया। परिवार को आईआरसीटीसी केटरिंग स्टाफ द्वारा सूचित किया गया कि हर थाली की प्रति व्यक्ति कीमत 150 रुपये होगी। हालांकि, जब उन्होंने बिल का मांगा तो स्टाफ ने बहाने बनाने लगा। यात्रियों का आरोप है कि स्टाफ द्वारा अधिक कीमत वसूली जा रही है।


महिला ने ट्वीट कर की शिकायत

सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए @ruchikokcha नाम की यूजर ने लिखा, "आईआरसीटीसी के डिनर वाले ने हमें वेज थाली का कीमत 150 रुपये बताया था। हमने उससे कहा कि हमें बिल चाहिए। जब वह बिल लाया तो उसने राशि को दो भागों में विभाजित कर दिया। वेज थाली-₹80 + पनीर सब्जी-₹70=₹150।" सिर्फ वेज थाली ऑर्डर करने के बावजूद परिवार को इस मामले में बहस करना पड़ा। उन्होंने आगे लिखा, "वह एक घंटे तक हमारे साथ बहस करता रहा कि इसी तरह से बिल तैयार किया जाता है। एक घंटे के बाद उसका एक अधिकारी आया और कहा कि वह वादा किया गया बिल नहीं दे सकता। उन्होंने हमें वेज थाली का ₹80 का बिल दिया और कहा "आप इतना ही पे कर दो"।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News