Shenzhen, (China)
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

खुला व्यापार, न्यायसंगत वृद्धि स्थिरता के लिए जरूरी : जिनपिंग

वैश्विक निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने की चीन की प्रतिबद्धता दोहराई
Published on: 

शेनझेन (चीन) :

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और गतिशीलता बनाए रखने के लिए खुले व्यापार और न्यायसंगत वृद्धि को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के इतर आयोजित एक बैठक में यह बात कही। जिनपिंग ने कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) को संबोधित करते हुए कहा कि चीन न केवल आयात शुल्क में कटौती और बाजार तक पहुंच बढ़ाएगा, बल्कि नियमों, विनियमों और मानकों जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी सुधार करेगा। उन्होंने वैश्विक निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने की चीन की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, ‘चीन ने अपने विकास के साथ ही अन्य देशों के साथ अवसर साझा किए हैं और साझा विकास के लिए काम किया है। इससे वैश्विक आर्थिक वृद्धि और अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं आर्थिक सहयोग को स्थिरता तथा पूर्वानुमान की स्थिति मिली है।’

ट्रंप भी

पहुंचे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एपेक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए बुधवार को फिलिपीन से चीन पहुंचे। ट्रंप की 'अमेरिका फर्स्ट' नीति के तहत शुल्क बढ़ाने और अन्य व्यापारिक कदमों को एपेक के मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने के उद्देश्य के विपरीत माना जा रहा है। एनवीडिया जैसी कंपनियों के उन्नत कंप्यूटर चिप तक चीन की पहुंच सीमित करना भी तनाव का एक कारण है। जिनपिंग और एपेक के अन्य नेताओं ने अधिक खुले व्यापार की पैरवी की, लेकिन उन्होंने अमेरिका की संरक्षणवादी नीतियों की सीधे आलोचना नहीं की।

जिनपिंग पर दबाव

इस बीच, चीन की आर्थिक वृद्धि में सुस्ती, घरेलू खपत और निवेश में कमजोरी तथा संपत्ति बाजार में लंबे समय से जारी संकट के बीच जिनपिंग पर दबाव है। चीन की अर्थव्यवस्था 4 प्रतिशत से अधिक की दर से बढ़ रही है, लेकिन इसमें निर्यात की प्रमुख भूमिका है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मंगलवार को शी से मुलाकात की थी। दोनों देशों ने एक-दूसरे के सामान पर शुल्क घटाने पर सहमति जताई। कार्नी ने कहा कि कनाडा वैश्विक अनिश्चितताओं को राष्ट्रीय अवसर में बदलने की दिशा में काम कर रहा है। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से निष्पक्ष और गतिशील वृद्धि के महत्व को समझने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देशों को एक-दूसरे पर अपनी परिस्थितियां थोपने के बजाय व्यापार और निवेश पर ध्यान देना चाहिए, जिससे अंततः लोगों को लाभ होगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि प्रतिबंध, शुल्क और निर्यात पाबंदी जैसे उपाय अपनी उपयोगिता खो चुके हैं और अब इनका डराने वाला प्रभाव भी काफी हद तक समाप्त हो गया है। पुतिन ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र के साथ रूस के आर्थिक संबंध मजबूत करने की इच्छा जताते हुए कहा कि रूस के कुल व्यापार में इस क्षेत्र की हिस्सेदारी आधे से अधिक है। रूस ने 2035 में एपेक की अध्यक्षता करने के लिए भी दावेदारी पेश की है। एपेक के 21 सदस्य देश वैश्विक आर्थिक गतिविधियों में 60 प्रतिशत, विश्व व्यापार में करीब आधे और दुनिया की 40 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके नेता बृहस्पतिवार को बंद कमरे में बैठक करेंगे। इस दौरान ट्रंप, पुतिन और चिनफिंग के बीच त्रिपक्षीय मुलाकात भी प्रस्तावित है। एपी प्रेम प्रेम अजयअजय1811 1545 शेनझेन नननन
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News