मस्क का भारत में फैक्टरी लगाना अमेरिका के प्रति अन्याय करना होगा : ट्रंप

कहाः भारत में व्यावहारिक रूप से कार बेच पाना असंभव
मस्क का भारत में फैक्टरी लगाना अमेरिका के प्रति अन्याय करना होगा : ट्रंप
Published on

वाशिंगटनः अगर एलन मस्क की टेस्ला कंपनी भारत के शुल्क से बचने के लिए वहां फैक्टरी का निर्माण करती है, तो यह अमेरिका के प्रति अन्याय होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह बात कही। हाल में ‘फॉक्स न्यूज’ के सीन हैनिटी के साथ साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि उनकी बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि भारत दुनिया में सबसे अधिक शुल्क वसूलता है। ट्रंप ने कहा कि मस्क के लिए भारत में कार बेचना ‘‘असंभव’’ है।

दुनिया का हर देश हमारा फायदा उठाता है और वे शुल्क लगाकर ऐसा करते हैं.. उदाहरण के लिए भारत में व्यावहारिक रूप से कार बेच पाना असंभव है। सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) के प्रमुख मस्क भी इस साक्षात्कार के दौरान मौजूद थे।

क्या है मामलाः कुछ दिन पहले इलेक्ट्रिक कार निर्माता ‘टेस्ला’ ने भारत में विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली थी, जिसमें ‘बिजनेस ऑपरेशन एनालिस्ट’ और ‘कस्टमर सपोर्ट स्पेशलिस्ट’ शामिल हैं। इस कदम को कंपनी के देश में प्रवेश के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। कंपनी की वेबसाइट पर प्रकाशित नौकरी के भर्ती आवेदन के अनुसार, ये पद ‘मुंबई उपनगरीय’ क्षेत्र के लिए हैं। साक्षात्कार के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मोदी के साथ शुल्क के मुद्दे पर चर्चा की। मैंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा.. आपको यह करना होगा। हम आपके साथ बहुत निष्पक्ष रहेंगे।

जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत द्वारा लगाए गए शुल्क 36 प्रतिशत हैं, इस पर ट्रंप ने कहा,यह बहुत बहुत ज्यादा है।’’ मस्क ने कहा,यह 100 प्रतिशत है - ऑटो आयात 100 प्रतिशत है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, हम यहां जो करने जा रहे हैं, वह है जवाबी शुल्क। हम जवाबी शुल्क लगाएंगे। आप जो भी हमसे शुल्क वसूलेंगे हम आप पर भी उतना ही शुल्क लगाएंगे।’’ मस्क ने कहा,  ये ठीक बात है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in