मुकेश अंबानी को जान से मारने की मिली धमकी, फिरौती में मांगे करोड़ों रुपए

मुकेश अंबानी को जान से मारने की मिली धमकी, फिरौती में मांगे करोड़ों रुपए
Published on

मुंबई: भारत के प्रसिद्ध व्यवसायी मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके आधिकारिक ईमेल पर गोली मारने की धमकी दी है। इस दौरान उनसे 20 करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी गई। पैसे नहीं देने पर जान गंवाने की बात कही है। इस मामले में अंबानी के सुरक्षा इंचार्ज ने एफआईआर दर्ज करायी है। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। ईमेल में धमकी देने वाले शख्स ने लिखा है कि अगर उसे 20 करोड़ रुपए नहीं मिले तो वो मुकेश अंबानी को मार देगा। ईमेल की लाइन कुछ इस तरह है कि, अगर तुमने 20 करोड़ रुपए नहीं दिए तो हम तुमको मार देंगे। हमारे पास बेस्ट शूटर्स हैं।

धारा 387, 506(2) के तहत केस दर्ज

अंबानी को भेजे गए मेल के आधार पर गामदेवी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी गई। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ धारा 387, 506(2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। यह काम किसी शरारत की वजह से है या किसी योजना का हिस्सा है इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने कहा कि बहुत जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। जो लोग भी इसके पीछे जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जेड प्लस सेक्यूरिटी कवर मिला है। यह सुविधा उन्हें देश और देश के बाहर भी दी जाती है। हालांकि उन्हें खुद खर्च उठाना पड़ता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in