MMTC-PAMP चांदी रिसाइक्लिंग शुरू करेगी

बढ़ती मांग के कारण आपूर्ति पक्ष में गंभीर बाधाएं पैदा होने का खतरा बढ़ गया है
चांदी
चांदी
Published on

नयी दिल्ली : MMTC-PAMP ने अपने मौजूदा स्टोरों पर तीन महीने के भीतर पायलट आधार पर चांदी का रिसाइक्लिंग शुरू करने की योजना बनाई है। कंपनी के एक शीर्ष कार्यकारी ने कहा कि बढ़ती मांग के कारण आपूर्ति पक्ष में गंभीर बाधाएं पैदा होने का खतरा बढ़ गया है। कीमती धातुओं का शोधन करने वाली कंपनी MMTC-PAMP के प्रबंध निदेशक और सीईओ समित गुहा ने कहा कि कंपनी चांदी रिसाइक्लिंग में इसलिए उतर रही है, क्योंकि अब इसका अर्थशास्त्र अधिक अनुकूल है, जबकि बढ़ती मांग के बावजूद वैश्विक खान उत्पादन क्षमता में महत्वपूर्ण विस्तार के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।

आपूर्ति पक्ष : अगर चांदी की मांग इसी तरह बनी रही, तो हमें आपूर्ति पक्ष में गंभीर बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए रिसाइक्लिंग की गई चांदी को इस कमी को पूरा करने के लिए बड़ी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने सरकार से चांदी रिसाइक्लिंग को प्रोत्साहित करने का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय परिवारों के पास अनुमानित 25,000 टन सोना और उससे दस गुना मात्रा में चांदी है।

प्रायोगिक परियोजना : MMTC-PAMP सोना रिसाइक्लिंग के लिए 20 स्टोर संचालित करती है, जिन्हें चांदी संभालने के लिए भी तैयार किया जा सकता है। कंपनी अगले पांच वर्षों में अपने स्टोरों की संख्या दोगुनी करने की योजना बना रही है। हमें स्टोरों पर अपने कुछ उपकरणों को उन्नत करने और चांदी को धातु के रूप में संभालने के लिए उन्हें पुनर्गठित करने की आवश्यकता है। हमें कुछ प्रशिक्षण देने की जरूरत है। हम अपने कुछ स्टोरों में एक प्रायोगिक परियोजना शुरू करेंगे और फिर इसे आगे बढ़ाएंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in