टॉप 10 कंपनियों में छह का मार्केट कैप 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को सबसे अधिक लाभ हुआ
टॉप 10 कंपनियों में छह का मार्केट कैप 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Published on

मुंबई : देश की टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में छह का संयुक्त मार्केट कैप पिछले सप्ताह 1,18,626.24 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को सबसे अधिक लाभ हुआ।  इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस और आईटीसी का मूल्यांकन बढ़ा। दूसरी ओर भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मूल्यांकन में कमी आई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान कंपनी का खिताब बरकरार रखा, जिसके बाद एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

क्या रही स्थिति : टीसीएस का मार्केट कैप 53,692.42 करोड़ रुपये बढ़कर 12,47,281.40 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 34,507.55 करोड़ रुपये जोड़े, और उसका मार्केट कैप 17,59,276.14 करोड़ रुपये रहा। इंफोसिस का मार्केट कैप 24,919.58 करोड़ रुपये बढ़कर 6,14,766.06 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 2,907.85 करोड़ रुपये बढ़कर 14,61,842.17 करोड़ रुपये हो गया। 

दूसरी ओर भारती एयरटेल का मार्केट कैप 41,967.5 करोड़ रुपये घटकर 10,35,274.24 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 10,114.99 करोड़ रुपये घटकर 5,47,830.70 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में भी कमी हुई।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in