

मुंबई : सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह के दौरान सामूहिक रूप से 1.75 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।
कितनी रही गिरावट : रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 89,720.3 करोड़ रुपये घटकर 18,24,515.62 करोड़ रुपये रह गया।एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 37,248.59 करोड़ रुपये घटकर 11,64,018.69 करोड़ रुपये रह गई। एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में 35,399.42 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 9,41,569.15 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 8,121.76 करोड़ रुपये घटकर 8,83,551.30 करोड़ रुपये रह गया और भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 2,480.42 करोड़ रुपये घटकर 10,50,413.33 करोड़ रुपये पर आ गई। हिंदुस्तान युनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 2,091.13 करोड़ रुपये घटकर 4,87,540.19 करोड़ रुपये रहा, जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मूल्यांकन 271.35 करोड़ रुपये घटकर 8,64,668.65 करोड़ रुपये पर आ गया।
कंपनियां जिनका मार्केट कैप बढ़ा : इस रुख के उलट लार्सन एंड टुब्रो का बाजार मूल्यांकन 18,051.68 करोड़ रुपये बढ़कर 4,90,536.19 करोड़ रुपये हो गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 8,680.36 करोड़ रुपये बढ़कर 5,25,395.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 6,245.3 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,15,034.67 करोड़ रुपये रहा।