टॉप 10 कंपनियों में से नौ का मार्केट कैप 2.18 लाख करोड़ रुपये घटा

सबसे ज्यादा नुकसान में भारती एयरटेल रही
BSE
BSE
Published on

नयी दिल्ली : सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 2,18,902.09 करोड़ की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में भारती एयरटेल रही। शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई।

क्या रही स्थिति : भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 55,852.12 करोड़ रुपये घटकर 10,71,853.25 करोड़ रुपये रह गया।एचडीएफसी बैंक के मूल्यांकन में 37,580.1 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 13,65,659.38 करोड़ रुपये पर आ गया।रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 34,846.12 करोड़ रुपये घटकर 18,86,832.66 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 20,316.41 करोड़ रुपये घटकर 6,20,070.59 करोड़ रुपये पर आ गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मूल्यांकन 18,180.89 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 9,53,872.59 करोड़ रुपये रहा। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत 14,990.24 करोड़ घटकर 5,37,213.68 करोड़ रह गई। लार्सन एंड टुब्रो का बाजार पूंजीकरण 13,714.85 करोड़ घटकर 5,88,837.39 करोड़ रहा।भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 13,061.33 करोड़ घटकर 11,09,520.23 करोड़ रुपये पर आ गई। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 10,360.03 करोड़ घटकर 9,86,986.64 करोड़ पर आ गया। इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 5,462.81 करोड़ रुपये बढ़कर 5,49,393.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम : शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in