टॉप 10 कंपनियों में 6 का मार्केट कैप 75,257 करोड़ रुपये बढ़ा

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इन्फोसिस को सबसे अधिक लाभ हुआ
रुपये
रुपये
Published on

नयी दिल्ली : देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में छह का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह 75,256.97 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इन्फोसिस को सबसे अधिक लाभ हुआ। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस और लार्सन एंड टुब्रो लाभ में रहे। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मूल्यांकन में गिरावट आई।

क्या रही स्थिति : TCS का बाजार पूंजीकरण 22,594.96 करोड़ रुपये बढ़कर 11,87,673.41 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस ने 16,971.64 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका मूल्यांकन बढ़कर 6,81,192.22 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 21,920.08 करोड़ रुपये घटकर 15,16,638.63 करोड़ रुपये रह गया। LIC का मूल्यांकन 9,614 करोड़ रुपये घटकर 5,39,206.05 करोड़ रुपये पर था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज : समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in