टॉप 10 में से 5 कंपनियों का मार्केट कैप 84,559 करोड़ रुपये बढ़ा

टॉप 10 में से 5 कंपनियों का मार्केट कैप 84,559 करोड़ रुपये बढ़ा
Published on

मुंबईः सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 84,559.01 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। समीक्षाधीन सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और आईटीसी का बाजार पूंजीकरण बढ़ गया, वहीं एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इन्फोसिस के मूल्यांकन में गिरावट आई।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और आईटीसी का स्थान रहा।

क्या रही स्थितिः हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 28,700.26 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,054.27 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सप्ताह के दौरान 19,757.27 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका बाजार पूंजीकरण 16,50,002.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।आईटीसी की बाजार हैसियत 15,329.79 करोड़ रुपये बढ़कर 5,27,845.57 करोड़ रुपये पर और बजाज फाइनेंस की 12,760.23 करोड़ रुपये बढ़कर 5,53,348.28 करोड़ रुपये हो गई। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 8,011.46 करोड़ रुपये बढ़कर 10,02,030.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इनका घटाः टीसीएस का मूल्यांकन 24,295.46 करोड़ रुपये घटकर 11,69,474.43 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 17,319.11 करोड़ रुपये घटकर 5,85,859.34 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 12,271.36 करोड़ रुपये घटकर 6,72,960.97 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का 8,913.09 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 9,34,351.86 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 7,958.31 करोड़ रुपये घटकर 13,82,450.37 करोड़ रुपये रह गई।  

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in