निवेश के नाम पर बुजुर्ग से लाखों की ठगी

आरोपियों तक पहुंचने के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड, बैंक लेनदेन और धोखाधड़ी में इस्तेमाल की गई वेबसाइट का विश्लेषण किया जा रहा है।
cyber fraud  cyndicate linked to china
सांकेतिक
Published on: 

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 73 वर्षीय व्यक्ति से अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों द्वारा 5.11 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, अक्टूबर से नवंबर 2025 के बीच कुछ लोगों ने अंतरराष्ट्रीय कोड +44 से शुरू होने वाले मोबाइल नंबरों के जरिए पीड़ित से संपर्क किया। आरोपियों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग को अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजार में निवेश के लिए राजी किया।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्होंने कुछ वेबसाइट के लिंक उपलब्ध कराए और उन प्लेटफॉर्म पर खाते खोलने में उसकी मदद की। उनके निर्देशों पर चलते हुए पीड़ित ने अलग-अलग समय पर कुल 5,11,188 रुपये निवेश किए।’’ हालांकि, जब पीड़ित ने बाद में अपनी जमा राशि और मुनाफा निकालने की कोशिश की तो आरोपियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पीड़ित की शिकायत के आधार पर नौपाड़ा पुलिस ने पांच संदिग्धों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मामले की जांच जारी है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड, बैंक लेनदेन और धोखाधड़ी में इस्तेमाल की गई वेबसाइट का विश्लेषण किया जा रहा है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।’’

cyber fraud  cyndicate linked to china
FMCG की बिक्री आने वाली तिमाहियों में 5% बढ़ने की उम्मीदः रिपोर्ट
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in