कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल ने हासिल की महत्वपूर्ण वैश्विक उपलब्धि

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल ने हासिल की महत्वपूर्ण वैश्विक उपलब्धि

भारत का पहला अस्पताल बना जिसने वैश्विक स्थिरता मानकों पर हासिल की अंतरराष्ट्रीय पहचान
Published on

मुंबई : कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट के मुंबई के अस्पताल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित जॉइंट कमीशन इंटरनेशनल (JCI) ने इंटरनेशनल हॉस्पिटल फेडरेशन के जिनेवा सस्टेनेबिलिटी सेंटर के साथ साझेदारी में हेल्थकेयर सस्टेनेबिलिटी प्रोग्राम के लिए सर्टिफिकेट ऑफ डिस्टिंक्शन से सम्मानित किया है।

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल इसकठोर वैश्विक मानक को पूरा करने वाला भारत का पहला और विश्व का पांचवां अस्पताल बन गया है। यह उपलब्धि अस्पताल की स्थिरता पहलों और पर्यावरण-अनुकूल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कार्यकारी निदेशक, डॉ. संतोष शेट्टी ने कहा, “यह सर्टिफिकेशन हमारे मूल विश्वास को दर्शाता है कि स्थिरता बेहतर क्लिनिकल परिणामों और मज़बूत संचालन प्रदर्शन दोनों को संभव बनाती है।

हमारा 2030 सस्टेनेबिलिटी रोडमैप (कार्ययोजना) ऊर्जा दक्षता, जल प्रबंधन, कम उत्सर्जनके लिए काम आने वाली सामग्रियों और जलवायु-प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे पर केंद्रित है। ये निवेश लंबी अवधि के लागत दबावों को कम करने, मरीज़ की सुरक्षा में सुधार करने और बढ़ते जलवायुअस्थिरता का सामना कर रहे शहर में व्यावसायिक निरंतरता को मज़बूत करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in