Mumbai
KEC इंटरनेशनल

केईसी इंटरनेशनल को पावरग्रिड से 2,872 करोड़ रुपये के ठेके मिले

Published on: 

मुंबई : केईसी इंटरनेशनल को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से 765 केवी पारेषण लाइन के डिजाइन, आपूर्ति करने और स्थापित किए जाने के लिए 2,872 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। आरपीजी समूह की कंपनी ने बयान में कहा कि इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष में अब तक उसे कुल 13,500 करोड़ रुपये से अधिक के ठेके मिल चुके हैं। इसमें पारेषण एवं वितरण (टीएंडडी) कारोबार से मिले 9,500 करोड़ रुपये के ठेके शामिल हैं। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी केईसी इंटरनेशनल के मुताबिक, पीजीसीआईएल से मिले 2,872 करोड़ रुपये के ठेके 765 केवी पारेषण लाइनों के डिजाइन, आपूर्ति और स्थापना से संबंधित हैं। केईसी इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विमल केजरीवाल ने कहा, ‘पीजीसीआईएल से मिले इन ठेकों में भारत के टीएंडडी कारोबार के लिए अब तक का सबसे बड़ा ठेका शामिल है।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in