ET Legal Awards 2023: करंजावाला एंड कंपनी ने जीते तीन प्रमुख लीगल अवार्ड

ET Legal Awards 2023: करंजावाला एंड कंपनी ने जीते तीन प्रमुख लीगल अवार्ड
Published on

नई दिल्ली/कोलकाता : करंजावाला एंड कंपनी को इकोनॉमिक टाइम्स लीगल अवार्ड्स, 2023 में तीन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इन तीन पुरस्कारों में लॉ फर्म ऑफ द ईयर अवॉर्ड, मुकदमेबाजी में उत्कृष्टता (मध्यस्थता के अलावा अन्य) के लिए लॉ फर्म अवार्ड और मध्यस्थता एवं विवाद समाधान लॉ फर्म अवार्ड शामिल हैं। ये अवार्ड मुंबई में आयोजित समारोह में सीनियर पार्टनर रूबी सिंह आहुजा ने ग्रहण किए। आयोजन में जस्टिस प्रतिभा सिंह (दिल्ली हाई कोर्ट), जिया मोदी और सोसाइटी ऑफ इंडियन लॉ फर्म्स के अध्यक्ष डॉ. ललित भसीन जैसी हस्तियां मौजूद रहीं। कानूनी गलियारों में ईटी लीगल अवार्ड्स को बहुत प्रतिष्ठित माना जाता है। इन पुरस्कारों के जरिये विभिन्न अदालतों, प्राधिकरण, ट्रिब्यूनल आदि में कानूनी विशेषज्ञता एवं विवाद समाधान प्रक्रिया में अद्वितीय दक्षता एवं विशेषज्ञता को पहचान दी जाती है। इन पुरस्कारों के लिए ग्रैंड जूरी में देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति यूयू ललित, न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति बीएन श्रीकृष्ण, न्यायमूर्ति दीपक वर्मा, न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह, जैसी हस्तियां शामिल रहीं। करंजावाला एंड कंपनी के अनुसार यह एक विशिष्ट पूर्ण-सेवा विवाद समाधान फर्म है जो अपने ग्राहकों की ओर से मुकदमेबाजी और मध्यस्थता को संभालती है। 1983 में माणिक करंजावाला और रायन करंजावाला द्वारा स्थापित इस फर्म का संचालन दिल्ली में तीन कार्यालयों से होता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in