

मुंबई: देश के बड़े कारोबारी व जिंदल स्टील वर्क्स ग्रुप्स के चेयरमैन सज्जन जिंदल पर मुंबई की एक अभिनेत्री से दुष्कर्म का आरोप लगा है। महिला ने सज्जन जिंदल पर रेप का मामला दर्ज कराया है। इसपर सज्जन ने कहा है कि उनपर झूठे आरोप लगाए गए हैं। वो इस मामले की जांच में पुलिस की पूरी मदद करेंगे।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, मुंबई की एक महिला ने जिंदल ग्रुप के मालिक सज्जन जिंदल पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर FIR दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात 8 अक्टूबर, 2021 को दुबई में हुई थी। उस समय IPL मैच चल रहा था। स्टेडियम के VIP बॉक्स में दोनों पहली बार मिले थे। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई। अक्टूबर 2021 से जनवरी 2022 तक दोनों की कई बार मुलाकात भी हुई। इस दौरान जिंदल ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने आगे कहा कि 24 जनवरी को पेंटहाउस में स्थित जिंदल के ऑफिस पहुंची जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। FIR के मुताबिक, महिला ने पहली बार 16 फरवरी 2022 को इसकी शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने वहां मामला दर्ज नहीं किया था। इसके बाद मुंबई पुलिस FIR दर्ज करने में किसी भी तरह के देरी के महिला के आरोपों से इनकार कर दिया। वहीं महिला ने कहा कि उसपर मामले को सेटल करने का भी दबाव बनाया जा रहा था।
देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनी है JSW
बता दें JSW कंपनी की शुरुआत साल 1982 में हुई थी। उस समय सज्जन जिंदल ने एक स्टील प्लांट के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। फिलहाल यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी स्टील कंपनी है। JSW स्टील लिमिटेड का मौजूदा मार्केट कैप 2.11 लाख करोड़ है।