तेजी के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 71800 के पार

Published on

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार(04 जनवरी) के कारोबारी सत्र में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप तीनों सेगमेंट में जबरदस्त खरीदारी हुई है। BSE सेंसेक्स 490 अंक या 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,847.57 अंक और NSE निफ्टी 141 अंक या 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,658.60 अंक पर बंद हुआ। NSE पर तेजी के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। फिन सर्विस, फार्मा, FMCG, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा, सर्विस सेक्टर, हेल्थकेयर, ऑयल और गैस इडेक्स में तेजी का रुझान देखा गया।

इन शेयरों में दिखी तेजी 

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, NTPC, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, नेस्ले, इन्फोसिस, भारतीय एयरटेल, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, HDFC बैंक, टाइटन, रिलायंस, ICICI बैंक, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट के शेयर तेजी के साथ बंद हुए। HCL टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, विप्रो, TCS, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, HUL, ITC, कोटक महिंद्रा, SBI और JSW स्टील के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

बता दें, लगातार दो दिन की गिरावट के बाद भारतीय बाजारों की ओपनिंग आज तेजी के साथ हुई थी। सेंसेक्स आज सुबह मार्केट खुलने पर 269.91 अंक की उछाल के साथ  71626.51 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) निफ्टी भी 74.9 अंक की बढ़त के साथ 21,592.25 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in