इंडियन बैंक का इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग ढांचे के लिए 100 करोड़ रुपये का कर्ज देने का लक्ष्य : एमडी

यह सुविधा स्वतंत्र और फ्रेंचाइजी, दोनों प्रकार के कारोबारी मॉडल के अंतर्गत मिलेगी।
New Delhi
इंडियन बैंक
Published on: 

नयी दिल्ली : देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बढ़ती स्वीकार्यता के बीच इंडियन बैंक ने चालू वित्त वर्ष के दौरान इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग ढांचे के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का ऋण वितरित करने का लक्ष्य रखा है। सार्वजनिक क्षेत्र का यह बैंक तेजी से बढ़ते हरित परिवहन क्षेत्र के अवसरों का लाभ उठाना चाहता है।

बैंक ने इस उद्देश्य से ‘इंड ग्रीन चार्ज’ नाम से विशेष वित्तपोषण योजना शुरू की है। इसके तहत सार्वजनिक उपयोग, निजी इस्तेमाल और वाहनों के बेड़े के लिए चार्जिंग केंद्र स्थापित करने को कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा।

यह सुविधा स्वतंत्र और फ्रेंचाइजी, दोनों प्रकार के कारोबारी मॉडल के अंतर्गत मिलेगी। इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं CEO बिनोद कुमार ने कहा कि योजना के तहत अधिकतम 10 करोड़ रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। इसकी अधिकतम अवधि आठ वर्ष होगी। उन्होंने कहा कि बैंक ने चालू वित्त वर्ष के शेष पांच महीनों के लिए 100 करोड़ रुपये और अगले वित्त वर्ष के लिए 250 करोड़ रुपये के ऋण वितरण का लक्ष्य रखा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News