डेटा सेंटर के लिए भारत सबसे आकर्षक बाजार

मुंबई डेटा सेंटर निर्माण के लिए दुनिया का दूसरा सबसे किफायती शहर
Data Center image
Published on

नयी दिल्ली : डेटा सेंटर निवेश के लिए भारत दुनिया के सबसे आकर्षक बाजारों में एक बनकर उभरा है। टर्नर एंड टाउनसेंड के ताजा डेटा सेंटर निर्माण लागत सूचकांक के अनुसार, 2025 में डेटा सेंटर निर्माण के लिए मुंबई दुनिया में दूसरा सबसे कम लागत वाला क्षेत्र था।

रिपोर्ट में कहा गया कि मुंबई में डेटा सेंटर निर्माण लागत केवल 6.64 अमेरिकी डॉलर प्रति वाट है, जिससे यह शहर 52 वैश्विक बाजारों में 51वें स्थान पर है। यह रैंकिंग डेटा सेंटर बनाने की प्रति वाट लागत पर आधारित है, जिसमें पहली रैंक सबसे ज्यादा निर्माण लागत और 52वीं सबसे कम निर्माण लागत को दर्शाती है।

इस तरह मुंबई का 51वां स्थान दर्शाता है कि यह डेटा सेंटर निर्माण के लिए दुनिया का दूसरा सबसे किफायती शहर है। कम लागत के कारण भारत को निवेश के लिए एक रणनीतिक बढ़त मिलती है, जो तोक्यो, सिंगापुर और ज्यूरिख जैसे अन्य प्रमुख केंद्रों की तुलना में काफी कम है। मुंबई को 6.71 अमेरिकी सेंट प्रति किलोवाट घंटा की सस्ती बिजली दर का भी लाभ मिलता है, जो शंघाई की तुलना में 50 प्रतिशत से भी कम है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in