FTA वार्ता के लिए संदर्भ एवं शर्तों को अंतिम देंगे भारत-कनाडा

अगले महीने भारत आएंगे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी
भारत और कनाडा
भारत और कनाडाइंटरनेट
Published on

नयी दिल्ली : भारत और कनाडा अगले महीने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के भारत दौरे के दौरान मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) के लिए बातचीत शुरू करने के लिए संदर्भ एवं शर्तो को अंतिम रूप दे सकते हैं। संदर्भ एवं शर्ते (टीओआर) एक प्रस्तावित व्यापार समझौते के दायरे और तौर-तरीकों को बताते हैं। दोनों देश पहले एक व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे थे, लेकिन कनाडा ने वर्ष 2023 में इसे रोक दिया था। अब बातचीत फिर से शुरू करने का फैसला किया है क्योंकि इन दो साल में वैश्विक व्यापार के मोर्चे पर बहुत कुछ बदल गया है। एक अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्ष आपसी फायदे वाले व्यापार समझौते के लिए ‘टीओआर’ को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान इसे अंतिम रूप दिये जाने की संभावना है।

क्या है स्थिति : व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए दोनों पक्षों ने अपने मुख्य वार्ताकार नियुक्त कर लिए हैं। वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव, बृज मोहन मिश्रा भारत की तरफ से मुख्य वार्ताकार हैं। ब्रूस क्रिस्टी कनाडा के मुख्य वार्ताकार हैं।

व्यापार की स्थिति : कनाडा को भारत का निर्यात वर्ष 2023-24 के 3.84 अरब डॉलर से 9.8 प्रतिशत बढ़कर 2024-25 में 4.22 अरब डॉलर हो गया। हालांकि, पिछले वित्त वर्ष में आयात 2.33 प्रतिशत घटकर 4.44 अरब डॉलर रह गया, जो वर्ष 2023-24 में 4.55 अरब डॉलर था। वर्ष 2023 में माल एवं सेवा में द्विपक्षीय व्यापार 18.38 अरब डॉलर का हुआ था। कनाडा में लगभग 29 लाख भारतीय प्रवासी और 4,27,000 से ज़्यादा भारतीय छात्र हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in