यूरोपीय संघ, अमेरिका, चिली और पेरू के साथ एफटीए के लिए हो रही बातचीत : पीयूष गोयल

बोले-दुनिया भारत की ओर देख रही है और कई विकसित अर्थव्यवस्थाएं हमारे साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रही हैं
India-australia fta
उद्योग मंत्री पीयूष गोयल
Published on

नयी दिल्ली : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत यूरोपीय संघ, अमेरिका, चिली और पेरू सहित कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर बातचीत कर रहा है। दुनिया भारत की ओर देख रही है और कई विकसित अर्थव्यवस्थाएं हमारे साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रही हैं। गोयल ने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय दिन-रात इन वार्ताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सुबह के समय ऑस्ट्रेलिया और जापान में दफ्तर खुल जाते हैं, दोपहर का समय होता है तो यूरोप खुल जाता है और शाम के समय अमेरिका से बातचीत शुरू हो जाती है... पेरू, चिली से बातचीत शुरू हो जाती है। मंत्री यहां उद्यमी एवं व्यापारी नेतृत्व शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

भारत और अमेरिका मार्च से द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत कर रहे हैं। अब तक 5 दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है। अमेरिका ने भारत में होने वाली छठे दौर की वार्ता स्थगित कर दी है। गौरतलब है कि अमेरिका ने 27 अगस्त से भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत का भारी-भरकम शुल्क लगाया है। फिलहाल 25 प्रतिशत शुल्क लागू है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in