भारत पर कितना है विदेशी कर्ज

भारत पर कितना है विदेशी कर्ज
Published on

नयी दिल्लीः क्या आप जानते हैं कि भारत पर विदेशी कर्ज कितना है। इस संबंध में विश्व बैंक ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट पर नजर डालने से पता चलता है कि वर्ष 2023 में  भारत का कुल विदेशी ऋण  31 अरब डॉलर बढ़कर 646.79 अरब डॉलर हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में भारत का दीर्घकालिक ऋण सात प्रतिशत बढ़कर 498 अरब डॉलर हो गया जबकि अल्पकालिक ऋण मामूली रूप से घटकर 126.32 अरब डॉलर पर आ गया। बीते साल निर्यात के प्रतिशत के रूप में भारत का बाह्य ऋण हिस्सेदारी 80 प्रतिशत थी जबकि ऋण सेवा उसके निर्यात का 10 प्रतिशत थी। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 के दौरान शुद्ध ऋण प्रवाह 33.42 अरब डॉलर रहा, जबकि शुद्ध इक्विटी प्रवाह 46.94 अरब डॉलर से अधिक रहा।

कितना बढ़ा ब्याज भुगतान ः  कर्ज पर विश्व बैंक की अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार 2023 में भारत का ब्याज भुगतान बढ़कर 22.54 अरब डॉलर हो गया जो एक साल पहले 15.08 अरब डॉलर था।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in