दूसरी तिमाही में हिंडाल्को ने 4,741 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज़ किया।

भारतीय कारोबार और लागत प्रबंधन से हिंडाल्को को मिला बड़ा लाभ
Hindalco company logo
Published on

नयी दिल्ली : आदित्य बिड़ला समूह की इकाई हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को शेयर बाजार को सूचना देते हुए बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 21.2 प्रतिशत बढ़कर 4,741 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी को भारतीय कारोबार के मजबूत प्रदर्शन, अनुशासित लागत प्रबंधन और विभिन्न क्षेत्रों में परिचालन दक्षता के बल पर यह मुनाफा हुआ। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 3,909 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 13 प्रतिशत बढ़कर 66,058 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 58,203 करोड़ रुपये थी।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक सतीश पई ने कहा, 'वैश्विक अस्थिरता के बीच भी कंपनी ने वृद्धि की रफ्तार बनाए रखी और मात्रा व मुनाफे दोनों में मजबूत प्रदर्शन किया। हमारा एकीकृत व्यवसाय मॉडल, पूंजी के समझदारीपूर्ण उपयोग और लागत नियंत्रण पर ध्यान ने हमें निरंतर और मजबूत वृद्धि हासिल करने में मदद की है।’'

हिंडालको कंपनी के बारे में

हिंडाल्को आदित्य बिड़ला समूह की एक प्रमुख कंपनी है जो बॉक्साइट खनन से लेकर एल्यूमीनियम स्मेल्टिंग, रोलिंग और तांबे के स्मेल्टिंग तक की एकीकृत मूल्य श्रृंखला में काम करती है। यह भारत में एल्यूमीनियम और तांबा के उत्पादन और प्रसंस्करण में अग्रणी कंपनी के तौर पर गिनी जाती है।

यह देश - विदेश में एयरोस्पेस, ऑटोमोटिव, निर्माण और पैकेजिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों को उत्पाद प्रदान करती है। वर्तमान में आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला हैं। कंपनी मुख्यालय मुंबई में स्तिथ है। कंपनी का आईपीओ शेयर बाजार में एनएसई और बीएसई में उपलब्ध है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in