सेफ नहीं है Google Chrome !

सेफ नहीं है Google Chrome !
Published on

नई दिल्ली : अगर आप गूगल क्रोम का उपयोग करते हैं, तो आपके लिए आज यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। राविवार को भारत सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने गूगल क्रोम यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है। दरअसल, CERT-In ने बताया कि गूगल क्रोम के एक वर्जन में कई असुरक्षति कमियां सामने आई हैं, जो यूजर्स की गोपनीयता के लिए बड़ा खतरा पेश कर सकते हैं। इस चेतावनी के अनुसार, क्रोम की सुरक्षा से संबंधित कई चुनौतियां आ सकती हैं। यूजर्स के निजी डेटा की चोरी हो सकती है। इसमें फिशिंग हमले, डेटा स्टोरेज का उल्लंघन और मैलवेयर वायरस शामिल हैं। इस परिस्थिति में, यूजर्स को सतर्क रहने की जरूरत है। ध्यान दें कि हमलावर वीडियो में हीप बफर ओवरफ्लो या पीडीएफ में इंटीजर ओवरफ्लो का उपयोग भी कर सकते हैं। यूजर्स के लिए सबसे चिंताजनक बात यह है कि हमलावर यूजर को किसी भी मालिशस वेबसाइट पर ले जाते हैं जिससे व्यक्तिगत डेटा की चोरी हो सकती है।
 
— CVE-2023-4068
— CVE-2023-4069
— CVE-2023-4070
— CVE-2023-4071
— CVE-2023-4072
— CVE-2023-4073
— OVE-2023-4074
— CVE-2023-4075
— CVE-2023-4076
— CVE-2023-4077
— CVE-2023-4078

कैसे बचें इस वायरस से?
इस वायरस से सुरक्षित रहने के लिए CERT-In ने यूजर्स से जल्दी से जल्दी 'गूगल क्रोम' के लेटेस्ट वर्जन को अपडेट करने को कहा है। आइए बताते हैं कैसे अपडेट करें- – गूगल क्रोम ब्राउज़र खोलें
– फिर विंडो के ऊपरी दाईं कोने में जाएं और तीन बिंदुओं पर क्लिक करें
– फिर 'हेल्प' पर जाएं और 'गूगल क्रोम' को चुनें
– यदि अपडेट उपलब्ध है, तो 'क्रोम' को डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें
– एक बार अपडेट हो जाने पर, क्रोम को फिर ओपन कर दें। इससे आपके फोन का डेटा सुरक्षित रहेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in