लगातार दूसरे सप्ताह बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

आरबीआई ने कहा कि इस दौरान सोने के भंडार का मूल्य 2.62 अरब डॉलर बढ़कर 110.36 अरब डॉलर हो गया।
लगातार दूसरे सप्ताह बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार
Published on

मुंबईः भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि 19 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.368 अरब डॉलर बढ़कर 693.318 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले सप्ताह कुल भंडार में 1.69 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी और यह 688.95 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार 19 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 1.64 अरब डॉलर बढ़कर 559.43 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर के संदर्भ में व्यक्त ये परिसंपत्तियां विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक हैं और इनमें यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में उतार-चढ़ाव का प्रभाव भी शामिल होता है।

आरबीआई ने कहा कि इस दौरान सोने के भंडार का मूल्य 2.62 अरब डॉलर बढ़कर 110.36 अरब डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) आठ करोड़ डॉलर बढ़कर 18.74 अरब डॉलर हो गया।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ भारत की आरक्षित स्थिति भी इस सप्ताह 9.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.78 अरब डॉलर हो गई।

लगातार दूसरे सप्ताह बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार
अमेरिका ने इन वजहों से रद्द किए हजारों H1B वीजा साक्षात्कार, भारत ने जतायी चिंता
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in