एफटीए के मुद्दे पर गोयल से मिलेगा यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल

दोनों पक्ष यथाशीघ्र वार्ता को मुकाम पर पहुंचाने के इच्छुक
India-australia fta
पीयूष गोयल
Published on: 

नयी दिल्ली : भारत आए यूरोपीय संघ (ईयू) का प्रतिनिधि मंडल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हुई वार्ता की प्रगति पर चर्चा करेगा। यह बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों पक्ष यथाशीघ्र वार्ता को मुकाम पर पहुंचाने के इच्छुक हैं। यूरोपीय संघ व्यापार महानिदेशालय की महानिदेशक सबाइन वेयंड के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल वस्तुओं और सेवाओं से संबंधित मुद्दों पर मतभेदों को दूर करने के लिए यहां आया है।

साल के अंत तक नतीजे पर पहुंचाने का लक्ष्य : दोनों पक्षों ने वार्ता को साल के अंत तक नतीजे पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। अधिकारी ने बताया कि इस्पात, कार्बन कर, वाहन और गैर-शुल्क अवरोध जैसे कुछ मुद्दों पर अब भी मतभेद बने हुए हैं जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है। जून 2022 में भारत और 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ (ईयू) समूह ने आठ साल से अधिक के अंतराल के बाद व्यापक मुक्त व्यापार समझौता, निवेश सुरक्षा समझौता और भौगोलिक संकेतों (जीआई टैग)पर समझौते के लिए बातचीत फिर से शुरू की। यह वार्ता 2013 में विभिन्न वस्तुओं के लिए एक दूसरे के बाजारों को खोलने को लेकर उत्पन्न गतिरोध के कारण रुक गई थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News