बिजली कारोबार 25.5 प्रतिशत बढ़ा

बिजली कारोबार 25.5 प्रतिशत बढ़ा
Published on: 

नयी दिल्ली : बिजली खरीद-बिक्री मंच इंडियन एनर्जी एक्सचेंज का विद्युत कारोबार जुलाई में सालाना आधार पर 25.5 प्रतिशत बढ़कर 1266.4 करोड़ यूनिट रहा। माह के दौरान कुल 16.26 लाख नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्रों (आरईसीए) का कारोबार हुआ। ‘डे-अहेड मार्केट’ (डीएएम) यानी अगले दिन की आपूर्ति के लिए आईईएक्स ने जुलाई में मूल्य 4.18 रुपये प्रति यूनिट रहा जो सालाना आधार पर 16 प्रतिशत कम था।

इसी प्रकार, इस वर्ष जुलाई के दौरान वास्तविक समय पर बाजार मूल्य 3.83 रुपये प्रति यूनिट थी जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 23 प्रतिशत कम है। एचपीडीएएम सहित डे-अहेड मार्केट (डीएएम) ने जुलाई 2025 में नौ प्रतिशत अधिक 551.0 करोड़ यूनिट हासिल किए जबकि जुलाई 2024 में यह 505.6 करोड़ यूनिट था।

वास्तविक समय पर बिजली बााजार (आरटीएम) ने इस साल जुलाई में अब तक का सबसे अधिक मासिक कारोबार दर्ज किया। वास्तविक समय पर बिजली आपूर्ति के लिए कारोबारी मात्रा सालाना आधार पर जुलाई 2025 में सालाना आधार पर 53 प्रतिशत बढ़कर 510.9 करोड़ यूनिट रही जो जुलाई 2024 में 333.4 करोड़ यूनिट थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News