डाक विभाग ने शुरू की 24 व 48 घंटे में डिलिवरी की गारंटी वाली प्रीमियम सेवाएं

निर्धारित समय में डिलिवरी न होने पर धनवापसी की गारंटी
India Post
India Post
Published on

नयी दिल्ली : त्वरित एवं समयबद्ध पार्सल के लिए डाक विभाग ने 24 घंटे और 48 घंटे में डिलिवरी की गारंटी वाली तीन प्रीमियम सेवाएं मंगलवार को शुरू कीं। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां ‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ और ‘48 स्पीड पोस्ट’ की शुरुआत की।

कहां-कहां हुईं शुरू : प्रारंभिक चरण में ये सेवाएं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में शुरू की गई हैं। निर्धारित समय सीमा का पालन करने के लिए विभाग विशेष प्रसंस्करण एवं प्राथमिकता आधारित हवाई परिवहन का उपयोग करेगा।

नए दौर की शुरुआत : सिंधिया ने कहा कि यह पहल इंडिया पोस्ट के लिए नए दौर की शुरुआत है और इसमें व्यापक संभावनाएं निहित हैं।ई-कॉमर्स बाजार 2030 तक बढ़कर लगभग 30 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है जो वर्तमान के 11 लाख करोड़ रुपये से लगभग तीन गुना है।

शुरू से अंत तक ‘ट्रैकिंग’ सुविधा : नई सेवाओं में ‘ओटीपी’ (वन टाइम पासवर्ड) आधारित सत्यापन के साथ डिलिवरी, शुरू से अंत तक ‘ट्रैकिंग’ सुविधा और वास्तविक समय में ‘एसएमएस अलर्ट’ शामिल होंगे।

‘अभी बुक करें, बाद में भुगतान करें’ सुविधा : व्यवसायों के लिए ‘अभी बुक करें, बाद में भुगतान करें’ सुविधा, केंद्रीकृत बिलिंग तथा एपीआई एकीकरण के विकल्प भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, थोक शिपमेंट के लिए मुफ्त पिकअप और निर्धारित समय में डिलिवरी न होने पर धनवापसी की गारंटी भी दी जाएगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in