चीन के निर्यातक अमेरिका को माल भेजने के लिए भारतीय कंपनियों के संपर्क में

चीन के निर्यातक अमेरिका को माल भेजने के लिए भारतीय कंपनियों के संपर्क में
Published on

नयी दिल्लीः निर्यातकों का शीर्ष निकाय फियो ने कहा कि चीन के उत्पादों पर अमेरिका में उच्च सीमा शुल्क लगाए जाने के बाद चीन में काम कर रही अमेरिकी कंपनियां और निर्यातक अमेरिका को माल की आपूर्ति करने के लिए भारतीय कंपनियों से संपर्क साध रहे हैं।

सीधी आपूर्ति काफी मुश्किल : अमेरिका ने चीनी उत्पादों के आयात पर 145 प्रतिशत तक सीमा शुल्क लगा दिया है जिससे अमेरिका में चीन के उत्पादों की सीधी आपूर्ति काफी मुश्किल हो गई है। वहीं भारत के मामले में यह शुल्क सिर्फ 10 प्रतिशत है। फियो के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि चीन में सक्रिय अमेरिकी ‘सोर्सिंग’ कंपनी भारत से सामान खरीदने और उच्च शुल्क से बचने और अमेरिका को निर्यात करने के लिए राजनयिक माध्यम से घरेलू विनिर्माताओं के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स, ‘हैंड टूल्स’ और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों के चीनी विनिर्माता निर्यातक भी भारतीय व्यापारियों से संपर्क कर रहे हैं।

ऑर्डर भारतीय फर्मों को देने के लिए तैयार : चीनी कंपनी खुद को मिले निर्यात ऑर्डर भारतीय फर्मों को देने के लिए तैयार हैं, ताकि माल की खेप जारी रहे और अमेरिका के साथ उनके व्यापारिक संबंध बरकरार रहें।इसके बदले में चीनी कंपनियां ऑर्डर को सुविधाजनक बनाने के लिए कमीशन शुल्क की मांग कर रही हैं। बड़ी संख्या में चीन की कंपनियां इन व्यावसायिक प्रस्तावों के साथ घरेलू निर्यातकों से संपर्क कर रही हैं। बीजिंग स्थित इन इकाइयों में से कई ने ग्वांगझू में चल रहे कैंटन व्यापार मेला में भारतीय कंपनियों से संपर्क किया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in