बजट 2025-26: जानें नए टैक्स स्लैब और आपकी आय पर कितना असर

बजट 2025-26: नए टैक्स स्लैब से आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर
बजट 2025-26: जानें नए टैक्स स्लैब और आपकी आय पर कितना असर
Published on: 

नयी दिल्लीःवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई कर व्यवस्था में कर छूट के साथ आयकर स्लैब में बदलावों की घोषणा की। वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते हुए उन्होंने 12 लाख रुपये तक की सालाना आय को पूरी तरह से कर मुक्त किए जाने की घोषणा की। इससे 80 हजार रुपये की बचत होगी। वहीं 18 लाख रुपये सालाना आय पर 70 हजार रुपये की बचत होगी।

नई कर व्यवस्था के तहत संशोधित स्लैब इस प्रकार है:

आयकर-स्लैब कर दर

* 4,00,000 रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं

* 4,00,001 से 8,00,000 रुपये 5%

* 8,00,001 से 12,00,000 रुपये 10%

* 12,00,001 से 16,00,000 रुपये 15%

* 16,00,001 से 20,00,000 रुपये 20%

* 20,00,001 से 24,00,000 रुपये 25%

* 24,00,001 से अधिक आय पर 30%

नई व्यवस्था के तहत पुराना कर स्लैब

आयकर स्लैब- कर दर

* 3,00,000 रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं

* 3,00,001 से 6,00,000 रुपये 5%

* 6,00,001 से 9,00,000 रुपये 10%

* 9,00,001 से 12,00,000 रुपये 15%

* 12,00,001 से 15,00,000 रुपये 20%

* 15,00,001 रुपये से अधिक आय पर 30%

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News