नवरात्रि पर केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 4% बढ़ोतरी को मंजूरी

नवरात्रि पर केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 4% बढ़ोतरी को मंजूरी
Published on

नई दिल्ली: देश भर के 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दुर्गा पूजा पर मोदी सरकार की ओर से खुशखबरी मिली है। डीए हाइक को लेकर महीनों से चल रहा इंतजार खत्‍म हो गया है। बुधवार(18 अक्टूबर) को हुई कैब‍िनेट की बैठक में 4 प्रत‍िशत डीए और डीआर बढ़ाने का फैसला क‍िया गया है। हालांक‍ि इस पर आध‍िकार‍िक ऐलान अभी नहीं क‍िया गया है। बढ़े हुए डीए का फायदा कर्मचार‍ियों को 1 जुलाई 2023 से म‍िलेगा। अभी कर्मचार‍ियों को सरकार की तरफ से 42 प्रत‍िशत के ह‍िसाब से महंगाई भत्‍ता द‍िया जा रहा है, जो कि अब बढ़कर 46 प्रत‍िशत हो जाएगा।

48 लाख कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स को होगा फायदा

अक्‍टूबर की बढ़ी हुई सैलरी के साथ कर्मचार‍ियों को तीन महीने के एर‍ियर का भी भुगतान क‍िया जाएगा। सरकार की तरफ से ल‍िये गए फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचार‍ियों को राहत म‍िली है। बता दें कि इस बार कई मीड‍िया र‍िपोर्ट में 3 प्रत‍िशत डीए हाइक का दावा क‍िया गया था। इसके बाद कर्मचार‍ियों के संगठन ने 4 प्रत‍िशत डीए बढ़ाने की मांग की थी। इस बढ़ोतरी का फायदा 48 लाख से ज्‍यादा केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स को म‍िलेगा। सूत्रों के अनुसार सरकार की तरफ से इस बारे में ऐलान आज दोपहर 3 बजे करीब प्रेस कांफ्रेंस में क‍िया जाएगा। इसको लेकर कैब‍िनेट की मीट‍िंग में फैसला क‍िया गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in