BHEL ने वंदे भारत ट्रेन के लिए ट्रांसफार्मर की आपूर्ति शुरू की

BHEL ने वंदे भारत ट्रेन के लिए ट्रांसफार्मर की आपूर्ति शुरू की
Published on: 

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने अपने झांसी काराखाने से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन परियोजना के लिए 'अंडरस्लंग ट्रैक्शन ट्रांसफार्मर' की आपूर्ति शुरू कर दी है। बीएचईएल ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन परियोजना के लिए इन ट्रांसफार्मर की आपूर्ति ‘मेक इन इंडिया’ पहल की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन परियोजना का क्रियान्वयन बीएचईएल के नेतृत्व वाले एक समूह द्वारा किया जा रहा है। इसमें टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) भी शामिल है। इस खेप को बीएचईएल के झांसी संयंत्र में आयोजित एक समारोह में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पहले, इसी परियोजना के लिए ‘ट्रैक्शन कन्वर्टर्स’ की आपूर्ति बीएचईएल के बेंगलुरु संयंत्र से शुरू की गई थी।

इस कदम से ‘सेमी-हाई-स्पीड प्रोपल्शन’ (प्रणोदन) क्षेत्र में बीएचईएल की रणनीतिक स्थिति और मजबूत होगी। इन ट्रेनों की परिचालन गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा और डिजाइन गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। बीएचईएल ने यह भी बताया कि उसकी झांसी इकाई को हाल ही में 'रेल बोर्न मेंटेनेंस व्हीकल' (आरबीएमवी) के लिए ऑर्डर मिला है। इन वाहनों का उपयोग रेलवे पटरियों के निर्माण, निरीक्षण, मरम्मत और रखरखाव के लिए किया जाता है।

BHEL ने वंदे भारत ट्रेन के लिए ट्रांसफार्मर की आपूर्ति शुरू की
2025-26 में 7.2 प्रतिशत रहेगी भारत की GDP
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News