अन्न की बर्बादी रोकने के लिए राइस विला ने शुरू किया राष्ट्रीय अभियान

अन्न की बर्बादी रोकने के लिए राइस विला ने शुरू किया राष्ट्रीय अभियान
Published on

कोलकाता ः चावल, चाय, मसालों आदि में तेजी से आगे बढ़ रहे राइस विला समूह ने अपना 9वां स्‍थापना दिवस 'बी राइसपॉन्सिबल' यानी अन्न के प्रति जिम्मेदार बनिए पहल के साथ मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के डिप्टी चेयरमैन सम्राट राही और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई व स्टार्टअप के पूर्व प्रमुख अजय ठाकुर थे। राइस विला समूह के एमडी प्रकाश अग्रवाल, सीएफओ शेखर अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

राही ने कहा कि जिस तरह फिट इंडिया, स्किल इंडिया, खेलो इंडिया राष्ट्रीय अभियान बन चुके हैं, उसी तरह 'बी राइसपॉन्सिबल' को भी राष्ट्रीय अभियान बनाने की जरूरत है ताकि अन्न की बर्बादी रुके।

अन्न की बर्बादी रोकने का संदेश देने के लिए कार्यक्रम में एक डॉक्यूमेंट्री के जरिये धरती मां ने अपील की कि वह हमारा पालन-पोषण करने के लिए खाद्यान्न उत्पन्न करती है, इसलिए इसे बर्बाद न होने दें। ठाकुर ने भी इस अभियान की प्रशंसा की और कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर जोर पकड़े, यह समय की जरूरत है।

राइस विला के सीईओ सूरज अग्रवाल ने कहा कि अपने देश में हर वर्ष इतना अन्न बर्बाद होता है, जिससे पूरा बिहार जितना बड़ा राज्य एक वर्ष तक पेट भर सकता है। इसमें 30 प्रतिशत अन्न बर्बादी सप्लाई चेन व उचित भंडारण के अभाव में होती है। औसतन हर घर से सालभर में 50 किलो अन्न बर्बाद हो जाता है। लगभग 40 प्रतिशत फल और सब्जियां उपयोग से पहले ही खराब हो जाती हैं। इस सबको रोकने से प्राकृतिक संसाधनों को बचा सकते हैं और देश का भला हो सकता है। कार्यक्रम में देशभर से फूड इंडस्ट्री से जुड़े 400 से अधिक मेहमान शामिल हुए।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in