Amazon AWS में छंटनी, कंपनी ने कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Amazon AWS में छंटनी, कंपनी ने कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
Published on

नई दिल्ली: अमेजन ने अपने कर्मचारियों को फिर से झटका दिया है। कंपनी ने अपने क्लाउड कंप्यूटिंग आर्म अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) से सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है। अमेजन अपने पुनर्गठन के योजना पर काम कर रही और इसीलिए वह कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रही है। इस छंटनी से प्रभावित सभी कर्मचारियों को कंपनी राहत पैकेज प्रदान करेगी।

इन विभागों पर पड़ेगा असर

रिपोर्टों के अनुसार, AWS महत्वपूर्ण पुनर्गठन से गुजर रही है, जिसके कारण इसके फिजिकल स्टोर टेक्नोलॉजी, बिक्री और मार्केटिंग विभाग में सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। AWS ने कहा कि वह छंटनी किए गए कर्मचारियों के लिए आंतरिक अवसर खोजने की कोशिश कर रही है, क्योंकि कंपनी में हजारों पद वर्तमान में खाली हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कहा है कि वह कर्मचारियों की भर्ती जारी रखेगी।

अमेजन ने इस साल की कर्मचारियों की छंटनी

अमेजन ने पिछले साल अपने लागत में कटौती करने के लिए वैश्विक स्तर पर 27,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। इस साल भी कंपनी ने कर्मचारियों की छंटनी जारी रखी है। प्राइम वीडियो डिवीजन, MGM स्टूडियो और बाइ विद प्राइम डिवीजन से कंपनी करीब 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकल चुकी है। इसके अलावा अमेजन के स्वामित्व वाली गेमिंग कंपनी ट्विच ने भी 500 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in