ऑडी
बिजनेस
जनवरी से ऑडी की कारें महंगी
कंपनी भारत में अपने मॉडलों की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी
नयी दिल्ली :
जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता ऑडी ने मंगलवार को कहा कि वह बढ़ती लागत के असर को कम करने के लिए एक जनवरी, 2027 से भारत में अपने मॉडलों की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। यह ताजा बढ़ोतरी 2026 में ऑडी इंडिया का दूसरा मूल्य संशोधन है। वाहन विनिर्माता कंपनी ने इससे पहले इस साल एक अप्रैल से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में दो प्रतिशत तक की वृद्धि की थी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह मूल्य संशोधन इसके सभी मॉडलों पर लागू होगा। ऑडी इंडिया के ब्रांड निदेशक बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘कच्चे माल की बढ़ती लागत के चलते हम कीमतों में दो प्रतिशत तक का संशोधन कर रहे हैं। हमारे कारोबार की दीर्घकालिक स्थिरता बनाए रखने के लिए यह समायोजन जरूरी है। हमने इस संशोधन को यथासंभव सीमित रखा है।’

