अशोक लेलैंड ने किया अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन

हिंदुजा ने कहा कि अशोक लेलैंड अब 50 से अधिक देशों में काम करती है जो गुणवत्ता एवं नवाचार से प्रेरित इसके बढ़ते अंतरराष्ट्रीय विस्तार को दर्शाता है।
अशोक लेलैंड ने किया अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन
Published on: 

लखनऊ: हिंदुजा समूह के चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने शुक्रवार को कहा कि अशोक लेलैंड का लक्ष्य दुनिया के शीर्ष 10 वाणिज्यिक वाहन विनिर्माताओं में शामिल होना है। अशोक लेलैंड के अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माण संयंत्र के उद्घाटन के अवसर पर हिंदुजा ने कहा कि यह नई इकाई कंपनी और राज्य दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह उत्तर प्रदेश में हमारी पहली विनिर्माण इकाई है और यह इस बात का प्रतीक है कि दूरदर्शिता को निर्णायक कार्रवाई के साथ जोड़ने से क्या-क्या हासिल किया जा सकता है।’’

राजनाथ सिंह ने उद्घटान किया

इस 5,000 वाहनों की वार्षिक क्षमता वाले इस संयंत्र का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में किया। हिंदुजा ने उत्तर प्रदेश के आधुनिक बुनियादी ढांचे, बेहतर संपर्क, मजबूत कानून व्यवस्था और उत्तरदायी प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन कारकों ने राज्य को उद्योग के लिए तेजी से आकर्षक बना दिया है।

राष्ट्रीय प्राथमिकताओं पर खरा उतरी कंपनी

वर्ष 1948 में स्थापना के बाद से कंपनी के सफर पर उन्होंने कहा कि अशोक लेलैंड ने राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को समर्थन करने और लोगों एवं सामान की आवाजाही को सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा लक्ष्य वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 वाणिज्यिक वाहन विनिर्माताओं में शामिल होना है। हम प्रौद्योगिकी नेतृत्व पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे ताकि हमारे उत्पाद भविष्य के लिए तैयार रहें और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बने रहें।’’ हिंदुजा ने कहा कि अशोक लेलैंड अब 50 से अधिक देशों में काम करती है जो गुणवत्ता एवं नवाचार से प्रेरित इसके बढ़ते अंतरराष्ट्रीय विस्तार को दर्शाता है।

अशोक लेलैंड ने किया अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन
2025-26 में 7.5 प्रतिशत रह सकती आर्थिक वृद्धि
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in