एयर इंडिया को अगले 18 महीने तक हर छह दिन पर मिलेगा नया विमान

Published on: 

नई दिल्ली:  एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) कैम्पवेल विल्सन ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी ने 470 विमानों का ऑर्डर दिया है। अगले 18 महीनों तक इसे हर छह दिन पर एक नया विमान मिलेगा। उन्होंने एसोसिएशन ऑफ एशिया पैसिफिक एयरलाइंस के अध्यक्षों की 67वीं बैठक में कहा 'हमारे पास नए विमान हैं, हम कई नए चालक दल और कर्मचारियों की भर्ती कर रहे हैं, प्रशिक्षण व्यवस्था में सुधार कर रहे हैं और अभी और काम करना बाकी है और हम अच्छी प्रगति कर रहे हैं।'

सत्र में विल्सन ने कहा कि एयर इंडिया के ज्यादातर ग्राहक विश्वसनीयता और समय की पाबंदी चाहते हैं, और हमारे सामने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने की चुनौती है। विल्सन ने इसके अलावा कहा कि नए विमानों को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में लगाया जा रहा है और अधिकतर ठप पड़े विमानों को सेवा में लाया गया है। टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने आठ प्रतिशत की संचयी वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था की सेवा के लिए 470 विमानों का ऑर्डर दिया है और अगले 18 महीनों में हर छह दिन में एक नया विमान प्राप्त करने की तैयारी है। विल्सन ने अन्य एयरलाइंस के साथ प्रतिस्पर्धा करने और एयर इंडिया के लिए ट्रैफिक बढ़ाने का भी भरोसा जताया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News