एआई से उत्पन्न होंगे ‘अविश्वसनीय अवसर’

प्रधानमंत्री मोदी ने पिचाई के साथ की चर्चा
pn narendra modi ji
pn narendra modi ji
Published on

पेरिसः पेरिस में एआई एक्शन समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने कृत्रिम मेधा (एआई) से भारत में उत्पन्न ‘‘अविश्वसनीय अवसरों’’ पर चर्चा की। भारतीय मूल के अल्फाबेट इंक के सीईओ ने इस बात पर भी चर्चा की कि किस प्रकार गूगल और भारत, देश में ‘‘डिजिटल बदलाव’’ पर मिलकर काम कर सकते हैं।

पिचाई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ आज पेरिस में एआई एक्शन समिट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमने एआई द्वारा भारत में लाए जाने वाले अविश्वसनीय अवसरों और भारत के डिजिटल बदलाव पर हम किस तरह मिलकर काम कर सकते हैं, इस पर चर्चा की।’’

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in