Mumbai
अदाणी विंड

अदाणी विंड को पांच बिजली उत्पादकों से 696.2 मेगावाट के ठेके मिले

Published on: 

मुंबई :

मुंबई : अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पवन ऊर्जा कारोबार अदाणी विंड को 5 बिजली उत्पादकों से कुल 696.2 मेगावाट क्षमता के ऊर्जा उत्पादक की आपूर्ति के ठेके मिले हैं। नए ठेके मिलने के साथ ही अदाणी समूह के अलावा बाहर भी कंपनी का ग्राहक आधार बढ़ा है। ये ठेके ऐसे समय में मिले हैं, जब भारत का पवन ऊर्जा उद्योग अधिक क्षमता वाली टर्बाइन की ओर बढ़ रहा है और अदाणी विंड गुजरात के मुंद्रा में अपनी विनिर्माण क्षमता बढ़ाने की तैयारी कर रही है।ठेके मिलने के बाद अब अदाणी समूह से बाहर के स्वतंत्र बिजली उत्पादकों से कंपनी की कुल ठेका बुक एक गीगावाट (1,000 मेगावाट) के पार पहुंच गई है। ठेके के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, इनमें आरपी-संजीव गोयनका समूह की कंपनी पूर्वा ग्रीन पावर से 300 मेगावाट, बीसी जिंदल समूह की कंपनी जिंदल इंडिया पावर से 155 मेगावाट, एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी से 109.2 मेगावाट, आदित्य बिड़ला रिन्यूएबल्स से 82.5 मेगावाट और इंटीग्रम एनर्जी से 49.5 मेगावाट के ठेके शामिल हैं। इन अनुबंधों के तहत 5.2 मेगावाट, पांच मेगावाट और 3.3 मेगावाट क्षमता वाले तीन प्रकार के पवन टर्बाइन जनरेटर की आपूर्ति की जाएगी। इन परियोजनाओं को कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र में स्थापित किया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News